केंद्रीय गृह मंत्रालय को कर्नाटक सरकार से शनिवार को पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस में एक अहम रिपोर्ट प्राप्त हुई है। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा है कि इस तथ्यात्मक रिपोर्ट में सनसनीखेज हत्या का पूरा ब्योरा और पुलिस के कार्रवाई का विवरण दिया गया है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में 55 वर्षीय गौरी की हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन करने की बात कही है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले का ब्योरा मांगा था। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा से राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने को कहा था।