फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत मिलेगा मुंबई प्रेस क्लब का ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ सम्मान 

Fri, 24 Dec 2021 11:21 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सिद्दीकी ने लंबे समय तक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काम किया था। बाद में वह नयी दिल्ली चले गए थे और वह समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर थे।
विज्ञापन
Danish Siddiqui - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब की तरफ से साल 2020 के लिए मरणोपरांत जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी। अफगानिस्तान में सिद्दीकी की मृत्यु हो गई थी। वहीं, बरिष्ठ पत्रकार प्रेंमशंकर झा (83) को लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


सिद्दीकी ने लंबे समय तक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काम किया था। बाद में वह नई दिल्ली चले गए थे और वह समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर थे। प्रेस क्लब ने जारी बयान में कहा कि सिद्दीकी को रोहिंग्याओं और संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोविड-19 और अफगानिस्तान गृहयुद्ध तक उनकी बेहतरीन तस्वीरों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश 29 दिसंबर को देंगे रेड इंक अवार्ड
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण 29 दिसंबर को एक डिजिटल कार्यक्त्रस्म में वार्षिक रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म प्रदान करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर अपना विचार व्यक्त करेंगे। प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा (83) को उनकी आजीवन उपलब्धियों के लिए रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के 10वें संस्करण के तहत सिद्दीकी और झा के अलावा, 24 अन्य विजेताओं को 12 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें