संयुक्त संसदीय समिति ने फेसबुक के अधिकारियों को व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक को लेकर शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किए। वहीं, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने इस विधेयक को लेकर ट्विटर अधिकारियों को अगले सप्ताह बुलाया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को सूत्रों ने दी।