निजी डाटा संरक्षण बिल की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति को अब अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मानसून सत्र तक का वक्त मिल गया है। लोकसभा ने दिसंबर 2019 में समिति का गठन कर जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने समिति को विस्तार देने का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया। लेखी ने सदन को बताया कि 30 सदस्यीय समिति में दो पद खाली हैं। उन्होंने समिति को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए थोड़ा वक्त देने की मांग की। इस पर सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित किया। समिति को मानसून सत्र के पहले हफ्ते तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।