फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की इजाजत मांगी

Tue, 20 Apr 2021 01:02 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की भारत में अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 12 अप्रैल को ‘सुगम’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ‘ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल डिवीजन’ में आवेदन किया था। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि कुछ जटिलताओं के चलते जॉनसन एंड जॉनसन ने सोमवार को दोबारा आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें