फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार JNU में मना कारगिल विजय दिवस, VC ने मांगा आर्मी टैंक

Mon, 24 Jul 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बड़े संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में करगिल विजय दिवस के मौके पर सेना को सम्मान देने के लिए कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्र के आगे एक मांग रखी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह से मांग की है कि परिसर में सेना का टैंक रखा जाए, जो स्टूडेंट्स जवानों का बलिदान हर पल याद दिलाए।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब जेएनयू में करगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, वीके सिंह और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शिरकत की थी। खास बात हैं कि जेएनयू के मेन गेट से करीब 2200 फुट लंबे तिरंगे को लेकर करीब 2 किलोमीटर तक मार्च किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान धमेंद्र प्रधान ने कहा कि जेएनयू में सैनिकों का सम्मान पूरे देश के सामने एक उदाहरण है। वहीं वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने कहा कि ये कार्यक्रम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। बता दें कि जेएनयू इस साल फरवरी में सुर्खियों में रहा था, जब यहां के कुछ छात्रों पर देश के विरोध में नारेबाजी करने का आरोप लगा था। उन्हें राजद्रोह के केस में गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें