भाजपा नेता उमा भारती ने जेएनयू हिंसा को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे विचारक हैं जो संख्या में तो कम हैं, पर बहुत जहरीले हैं। ये लोग देश माहौल को भी जहरीला करने की कोशिश कर रहे है। हमें कुछ चीजों को ठीक करने की जरूरत है और हम इन चीजों को ठीक करेंगे।
जेएनयू हिंसा मामला
बता दें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में 5 जनवरी रविवार को छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों के 26 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें से 12 के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित महिला शिक्षक भी शामिल थी। जेएनयू छात्रसंघ ने मारपीट व तोड़फोड़ का एबीवीपी पर आरोप लगाया। जबकि, एबीवीपी का कहना है कि यह सब लेफ्ट ने किया।
शाम के वक्त नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। कई वाहनों को तोड़ दिया गया। घायलों को एम्स ट्रामा और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आरोप है कि हमलावर छात्राओें के हॉस्टल में भी घुस गए और मारपीट की। हमले की सूचना के बाद कई एंबुलेंस कैंपस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद से कैंपस में छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है।