या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}लोकतंत्र की मजबूती केवल सदन में सीटों की संख्या बढ़ाने से नहीं आती। असली मजबूती तब आती है, जब हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र की आवाज़ को समान सम्मान और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिले। हम प्रतिनिधित्व के विस्तार के पक्षधर हैं, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों की कीमत पर नहीं। झारखंड की पहचान उसकी आदिवासी विरासत, सामाजिक विविधता और सामुदायिक चेतना में निहित है। परिसीमन की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जो आदिवासी समाज सहित दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत करे। हमारी आवाज़ और हमारी पहचान लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत की संघीय व्यवस्था केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं, बल्कि राज्यों के सम्मान और साझेदारी का आधार है। परिसीमन जैसे दूरगामी निर्णयों में राज्यों की भागीदारी, राज्य सरकारों से औपचारिक परामर्श और संघीय संतुलन की सुरक्षा अनिवार्य है। लोकतंत्र में राज्यों की आवाज़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। परिसीमन केवल निर्वाचन क्षेत्रों के नक्शे पर नई लकीरें खींचने की प्रक्रिया नहीं है। उन लकीरों के साथ लाखों नागरिकों के राजनीतिक अधिकार, सामाजिक पहचान और भविष्य जुड़े होते हैं। परिसीमन जैसे दूरगामी निर्णयों में राज्यों की भागीदारी, राज्य सरकारों से औपचारिक परामर्श और संघीय संतुलन की सुरक्षा अनिवार्य है। लोकतंत्र में राज्यों की आवाज़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए परिसीमन का हर निर्णय पारदर्शी, निष्पक्ष और स्पष्ट संवैधानिक मानदंडों पर आधारित होना चाहिए। महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। महिला आरक्षण प्रभावी हो, यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। लेकिन महिला सशक्तिकरण और परिसीमन की प्रक्रिया को इस तरह लागू किया जाना चाहिए कि एक लोकतांत्रिक अधिकार को सुनिश्चित करते हुए दूसरे समुदायों के प्रतिनिधित्व और राज्यों के संवैधानिक हित प्रभावित न हों। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण राजनीतिक हितों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। दुनिया में Gerrymandering के नाम से पहचानी जाने वाली प्रवृत्ति लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के लिए गंभीर खतरा है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में परिसीमन की प्रक्रिया राजनीतिक निष्पक्षता, संस्थागत स्वतंत्रता और सार्वजनिक जवाबदेही की कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए। लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का नाम नहीं है। लोकतंत्र जनता की भागीदारी, असहमति के सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में नागरिकों की आवाज़ सुनिश्चित करने का नाम है। परिसीमन से पहले नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों को आपत्तियां दर्ज करने तथा सार्वजनिक सुनवाई का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। जब परिसीमन आयोग के निर्णयों को विधिक बल प्राप्त होता है और संसद अथवा विधानसभाएं उनमें संशोधन नहीं कर सकतीं, तब आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में स्पष्ट मानदंड, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पर्याप्त संवैधानिक एवं न्यायिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। झारखंड जैसे राज्य में भौगोलिक निरंतरता, सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध और स्थानीय समुदायों की पहचान को समझे बिना निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन नहीं किया जा सकता। ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जो वर्षों से एक-दूसरे से जुड़े समुदायों को अनावश्यक रूप से विभाजित करे और उनकी सामूहिक राजनीतिक आवाज़ को कमजोर बनाए। 🏳️ इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा का का रूख स्पष्ट है - हमारा विरोध प्रतिनिधित्व बढ़ाने का नहीं, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया की निष्पक्षता और उसके दूरगामी लोकतांत्रिक प्रभावों को लेकर है। संसद में व्यापक विमर्श, राज्यों से परामर्श, स्वतंत्र परिसीमन आयोग और वंचित समुदायों के अधिकारों की ठोस गारंटी के बिना इस प्रस्ताव का समर्थन संभव नहीं है। लोकतंत्र में संख्या से अधिक महत्वपूर्ण है न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व।
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) November 29, 2026