फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरएस को सत्ता से हटा देगी जनता, जितिन बोले- 'बनेगी कांग्रेस सरकार, हर वादा करेगी पूरा'

Sun, 02 Dec 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Jitin Prasad
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) राज्य के लोगों की अपेक्षाओं में खरी नहीं उतरी है और इस चुनाव में जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि टीआरएस मुखिया और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं। राज्य की परिवारवादी सरकार किसी निजी कंपनी की तरह काम कर रही है। ऐसे में राज्य की जनता ने अब मन बना लिया है कि वह मौजूदा सरकार को सत्ता में रहने नहीं देगी।
विज्ञापन


मौजूदा राज्य सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान न तो युवाओं से किए वादे और न ही वंचित और अल्पसंख्यकों से किए वादों को पूरा किया है। इसके साथ ही किसान परेशान है राज्य में एक भी रोजगार का अवसर पैदा नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं और कांग्रेस भी सरकार बनने पर अपने वादों पर खरा उतरेगी।

टीआरएस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट तेलंगाना में ही लगाया जा रहा है। ऐसे में वैट के नाम पर जमा किए गए करोड़ों रुपया कहां गया। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम आदमी पर महंगाई का बोझ कम करने के लिए सबसे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों से वैट की दरों को घटाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। वहीं इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमवाई गौड़ ने आरोप लगाया कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री की संपत्ति में 2014 के मुकाबले 423 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें