फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR-NAL Hansa: भारत में बनेगा सस्ता 'इलेक्ट्रिक हंसा' विमान, सरकार का दावा- ग्रीन एविएशन की दिशा में बड़ा कदम

Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने इलेक्ट्रिक हंसा नाम से दो-सीटर इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान बनाने की शुरुआत की है। इसको लेकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो करोड़ की लागत वाला यह विमान पूरी तरह भारत में बनेगा और ग्रीन एविएशन की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक विमान बनाने की पहल की शुरुआत की है। इसके तहत भारत ने इलेक्ट्रिक हंसा नाम का एक नया दो-सीटर इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि यह विमान पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन


दो करोड़ होगी विमान की कीमत
बता दें कि यह इलेक्ट्रिक विमान बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज (एनएएल) की तरफ से तैयार किया जा रहा है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक विमान की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये होगी। यह कीमत उन विदेशी विमानों से काफी कम है जो अभी भारत में ट्रेनिंग के लिए खरीदे जाते हैं, क्योंकि विदेशी ट्रेनर विमानों की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये होती है।

ये भी पढ़ें:- Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर
विज्ञापन


ई-हंसा भारत के ग्रीन एविएशन के दिशा में बड़ा कदम
इलेक्ट्रिक हंसा विमान भारत के हंसा-3 (नई पीढ़ी) विमान प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद है कि भारत में ही कम कीमत में ऐसे ट्रेनर विमान तैयार किए जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पायलट बन सकें। इसको लेकर जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि यह विमान भारत के ग्रीन एविएशन (हरित विमानन) की दिशा में एक बड़ा कदम है। यानी अब भारत ऐसे विमान बनाएगा जो प्राकृतिक ऊर्जा से चलें और प्रदूषण ना करें।

ये भी पढ़ें:- Ghulam Nabi Azad: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुलाम नबी आजाद की बिगड़ी तबीयत, कुवैत के अस्पताल में भर्ती

अब समझिए क्यों खास है ई-हंसा?

विज्ञापन

बात अगर अब ई-हंसा विमान के खासियत की करें तो यह बिजली से चलेगा, जिससे पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होगी। ये विमान के उड़ते समय धुआं या प्रदूषण नहीं करेगा, इसलिए यह पर्यावरण के लिए बेहतर है। इस विमान का खर्च भी कम होगा, जिससे पायलट की ट्रेनिंग सस्ती हो सकेगी। इसके साथ ही यह पूरी तरह से भारत में बना होगा, जिससे देश को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें