फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी नेचुरल ड्रिंक, शराबबंदी के जरिए गरीबों को सता रही है नीतीश सरकार: मांझी

Sat, 07 Apr 2018 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : aao bihar
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री व हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा कि ताड़ी नेचुरल ड्रिंक है, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार उन लोगों को भी जेल में बंद कर दिया है जो ताड़ी पीते पाए गए हैं। माझी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही ताड़ी पीने के आरोप में सजा काट रहे लोगों को जेल से बाहर लाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को गांधी मैदान में होने वाले गरीब महासम्मेलन की जानकारी देते हुए माझी ने कहा कि प्रदेश के गरीबों के लिए हम पार्टी की ओर से गरीब महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में होने वाले इस आयोजन में महागठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। वे भी इसमें शिरकत करेंगे। मांझी ने कहा कि रविवार को होने वाले महासम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

नीतीश पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा कि सरकार शराबबंदी के जरिए गरीबों को सता रही है। उन्होंने नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिहार की जनता को धोखा दे रहे हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश ने उन्हें सीएम बनाकर जनता में इमेज बनाने की कोशिश की थी। वे चाहते थे कि उनकी हर बातों को मांझी मानेगा, लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें