जियो ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और श्रीमहाकाल महालोक में ट्रू5जी सेवा शुरू कर दी है। इसे बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि 30 दिन से भी कम समय में जनवरी तक इंदौर में भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
लखनऊ में भी अब 5जी सेवा
एयरटेल ने लखनऊ में 5जी सेवा की शुरुआत बुधवार को कर दी है। कंपनी ने कहा, फिलहाल यह सेवा लखनऊ के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध रहेगी।