फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो सिम लेने वालों के लिए वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक रह सकता है जारी

Tue, 25 Oct 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस जियो लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। ट्राई ने 3 सितंबर से लांच होने वाले जियो सिम पर मिलने वाली मुफ्त इंटरनेट सेवा को आगामी 3 दिसंबर को समाप्त करने के लिए कहा था, लेकिन माना जा रहा है कि रिलायंस की गुजारिश पर अब इस मुफ्त या वेलकम सेवा को आगामी 31 दिसंबर तक जारी रखा जा सकता है। 
विज्ञापन


ट्राई ने इसकी इजाजत दे दी है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस, जियो का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर की जगह मार्च तक कर सकती है। टेलीकॉम क्षेत्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनी अपने 10 करोड़ ग्राहकों के लक्ष्य को पाने के लिए यह कदम उठा सकती है। इसके बाद कंपनी 130-140 रुपये प्रति जीबी की कीमतों को लागू कर सकेगी।

रिलायंस जियो ने हाल ही में दावा किया था कि एक माह के भीतर 1.6 करोड़ ग्राहक जियो नेटवर्क से जुड़ गए हैं। जियो को 5 सितंबर से कमर्शियल तौर पर शुरू किया गया था। कंपनी ने 31 दिसंबर तक वेलकम ऑफर और उसके बाद लाइफटाइम फ्री-कॉलिंग की पेशकश की थी। हालांकि पर्याप्त इंटरकनेक्शन प्वॉइंट ना मिलने के चलते वॉयस कॉलिंग में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें