अपनी 4जी सेवा से टेलीकॉम कंपनियों के होश उड़ाने के बाद रिलायंस जियो अब कनेक्टेड कार ऐप और जियो टीवी जैसे उत्पादों पर फोकस कर रही है। जियो डिजिटल लाइफस्टाइल मिशन के तहत अपने नए उत्पादों का जोर शोर से परिक्षण कर रही है।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वह जियो के जरिए देशवासियों में डिजिटल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जियो एक्सपीरियंस सेंटर में कंपनी जीवन के हर पहलू को डिजिटल करने की कोशिश कर रही है।
इसकी शुरूआत जियो ने स्कैनबॉक्स बनाकर की है। इस बॉक्स के बनने के बाद सिम एक्टीवेशन में लगने वाले 4-5 घंटे मात्र 3-4 मिनट में बदल गए हैं। इस समय कंपनी हर रोज करीब छह लाख एक्टीवेशन कर रही है।