एक ओर इराक के मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छु़ड़ाने के लिए इराकी सेना का बड़ा अभियान जारी है। वहीं सुरक्षा मामलों के यूरोपीय कमिश्नर ने यूरोप के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। सुरक्षा मामलों के यूरोपीय कमिश्नर ने कहा है कि जैसे ही इराकी सेनाएं आईएस के गढ़ मोसुल पर नियंत्रण कर लेती है, वैसे ही यूरोपीय संघ को जिहादियों के बड़ी संख्या में ईयू में आने के लिए तैयार रहना चाहिए।
यूरोपीय कमिश्नर जूलियन किंग ने जर्मन अखबार डाई वेल्ट से कहा कि ऐसी संभावना नहीं है कि बड़ी संख्या में आईएस के चरमपंथी यूरोप में आएंगे, लेकिन अगर कुछ जिहादी भी आ जाते हैं तो उनसे गंभीर खतरा हो सकता है।
उनका कहना था कि 2500 से ज्यादा यूरोपीय नागरिक आईएस के लिए लड़ रहे हैं। इराकी सेना और उसके सहयोगियों ने दूसरे दिन भी मोसुल पर जंग का अभियान जारी रखा है।