फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया, बोले- 'ऊपर से ऑर्डर है'

Sun, 15 Apr 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jignesh Mevani
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी को जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। जिग्नेश नागौर में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए रोक लिया कि 'ऊपर से ऑर्डर है।'

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बातचीत में जिग्नेश ने इस घटना पर कहा कि 'मुझे बिना किसी वजह के हिरासत में लिया गया। मैं नागौर में भारतीय संविधान, डॉ. बाबा साहब आंबेडकर और गुजरात में दलित पर हो रहे अत्याचारों के बारे में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहा था।'

उन्होंने आगे कहा 'मैंने जब डीसीपी से इस बारे में पूछा तो उनके पास इसका कोई साफ जवाब नहीं था। वह यह भी नहीं बता पा रहे थे कि उन्हें यह ऑर्डर कहा से मिला उन्होंने सिर्फ बार बार यह बोल रहे थे कि ऊपर से ऑर्डर है।'
विज्ञापन


मेवाणी ने कहा 'बहुत देर तक रोके जाने के बाद मुझे मीडिया से बातचीत करने के लिए भी रोका गया और वापस गुजरात जाने के लिए कहा गया।'

उन्होंने दावा किया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनसे डक गईं। क्योंकि वह आरएसएस चीफ मोहन भागवत को मनुस्मृति पर बोलने के लिए अनुमति दे सकती हैं तो मुझे बाबा साहब पर बोलने से क्यों रोका गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें