फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड हत्या: गिरफ्तार 4 आरोपियों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, उठाएंगे केस लड़ने का पूरा खर्च

Fri, 15 Jun 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों की हत्या के बाद गिरफ्तार चार लोगों के समर्थन में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे उतर गए हैं। सांसद ने एलान किया है कि गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी केस लड़ने में जो भी खर्च आएगा, वह उसका वहन करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार रात देवडांड़ थाना क्षेत्र के ढुल्लू गांव में कुछ चोरों ने बैलों पर हाथ साफ करना चाहा था। इस दौरान कुछ गांववालों की नजर उन पर पड़ गई और आक्रोशित लोगों ने 6 लोगों को मौके पर पकड़ लिया। पिटाई करने पर सभी ने अपना जुर्म कबूल भी लिया लेकिन इस दौरान पिटाई से 2 चोरों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बांकी चोरों को अपने कब्जे में लिया।

एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया था कि अब तक मामले में चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि जो लोग इस घटना के पीछे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। याद दिला दें कि पिछले साल मई महीने में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बच्चा चोरी के आरोप में छह लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें