फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीएम सोरेन की उड़ान में देरी से नाराज झामुमो, राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर की हस्तक्षेप की मांग

Tue, 05 Nov 2024 01:13 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सीएम हेमंत सोरेन की उड़ान में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। झामुनो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।


 
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में होने वाले चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में घमासन जारी है। वहीं सत्तारूढ़ झामुमो ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। बता दें कि पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन


झामुमो ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उड़ान में देरी को लेकर झामुमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़वा और चाईबासा दौरे के कारण नो-फ्लाई जोन लगाया गया है। हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन दोपहर 1.45 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी में बैठक करने के बाद दोपहर 2.25 बजे सिमडेगा के बाजार टांड में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए दोपहर 2.40 बजे चाईबासा पहुंचना था।

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो का आरोप
झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि गुदरी और चाईबासा के बीच की दूरी 80 किमी है जबकि सिमडेगा की दूरी 90 किमी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सोरेन के दौरे को मंजूरी दे दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सीएम के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और स्वायत्त संस्था है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा था कि सुरक्षा कारणों से 50 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा। हालांकि, सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक अनुमति नहीं दी गई।

झामुमो ने पत्र में लिखा कि हमारे सीएम आदिवासी समुदाय से आते हैं और एक बड़े संघर्ष के बाद इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आप भी आदिवासी समुदाय से हैं और लंबे संघर्ष के बाद देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे सुनिश्चित करें कि आदिवासी जनप्रतिनिधियों सहित सभी स्टार प्रचारकों को समान संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें