500 पैकेट विस्फोटक और 700 इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर बरामद
- फोटो : ANI
झारखंड के द्वारपहाड़ी से 500 पैकेट विस्फोटक और 700 इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर मिले हैं। यह सब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बरामद हुआ है। फिलहाल मामले की ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
समाचारों के मुताबिक, इससे पहले रविवार को जोतांग के जंगलों से एक रायफल, एक बंदूक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे। ये हथियार नक्सलियों के बताए जा रहे थे।
Jharkhand: 500 packets of explosive & 700 electronic detonators recovered in joint search op by CRPF & police in forest area of Dwarpahari pic.twitter.com/z6GS7eBlWe— ANI (@ANI) September 25, 2017
इससे पहले सुबह झारखंड से एक और खबर आई थी। उसमें कुमारडुबी में एक भीषण हादसा हुआ था। वहां एक पटाखा फेक्ट्री में आग लग गई थी। जिसकी वजह से आठ लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।