फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में सात लोकसभा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, बाकी सात अन्य दलों के लिए छोड़ीं

Fri, 08 Feb 2019 12:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने झारखंड में महागठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य की 14 में से 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए चार, झारखंड विकास मोर्चा के लिए दो और एक सीट राजद छोड़ दी है। झारखंड में सीटों के तालमेल के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक में झामुमो नेता हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


संसदीय चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड में महागठबंधन का एलान कर दिया। राहुल के साथ बैठक में राज्य से जुड़े नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस के लिए झारखंड काफी अहम है, क्योंकि 2014 में वहां पार्टी का खाता भी नहीं खुला था। 14 लोकसभा सीटों में 12 अकेले भाजपा ने जीती थीं, जबकि दो सीटें झामुमो के खाते में गई थीं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने झामुमो से समझौता किया है। कांग्रेस इन दलों से समझौता कर आदिवासी वोटों को साधकर भाजपा को घेरना चाहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें