फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Caste Survey: 'बयानबाजी नहीं विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री'; सीएम चंपई सोरेन को गवर्नर ने दी नसीहत

Mon, 19 Feb 2024 05:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में आवास, सिंचाई और वन विकास पर और ध्यान देने की जरूरत है और जहां तक प्राकृतिक संसाधनों का सवाल है, हम एक समृद्ध राज्य हैं, लेकिन लाभ अभी भी गरीब लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने बिहार की तर्ज पर राज्य में जाति-आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी है। लेकिन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का कहना है कि राज्य सरकार को बहुत अधिक बातें करने के बजाय सबसे गरीब लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गवर्नर से जब ये पूछा गया कि क्या इस सर्वेक्षण से कोई लाभ होगा, उन्होंने कहा, 'राज्य की जनसांख्यिकी के बारे में सभी जानते हैं। बहुत सारी बातें करने के बजाय, हमें सबसे गरीब लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।'  राधाकृष्णन राज्यपाल के रूप में एक साल पूरा होने के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


राज्यपाल ने दूर-दराज के इलाकों में पाइप से पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने की गति के साथ-साथ प्रारंभिक स्तर की शिक्षा में सुधार की भी सराहना की। राज्यपाल ने कहा, 'झारखंड में लगभग 8 प्रतिशत (घरों) में नल जल कनेक्शन था, जो अब 35 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच है। मुझे उम्मीद है कि इसमें और सुधार होगा और हम अगले साल तक 60 प्रतिशत पूरा कर लेंगे।'

शिक्षा को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
सीपी कृष्णन ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया, 'बिहार के नक्शेकदम पर चलते हुए, हम विश्वविद्यालयों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक विशेष लोक सेवा आयोग बनाना चाहते हैं।' 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि राज्य में आवास, सिंचाई और वन विकास पर और ध्यान देने की जरूरत है और जहां तक प्राकृतिक संसाधनों का सवाल है, हम एक समृद्ध राज्य हैं, लेकिन लाभ अभी भी गरीब लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें