फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र-हरियाणा के साथ नहीं होगा झारखंड विधानसभा चुनाव, कल हो सकता है तारीखों का एलान

Thu, 19 Sep 2019 02:02 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तीनों राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं कराए जाएंगे। चुनाव आयोग संभवत शुक्रवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ विधानसभा चुनाव हो सकते हैं जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव अकेले होगा। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन रहेगा बरकरार

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा का माहौल बनना शुरू हो गया है। राज्य में भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन दोनों के बीच अभी तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री दिवाकर राउते ने कहा था कि यदि शिवसेना को 244 में से 144 सीटें नहीं मिलीं तो गठबंधन टूट सकता है। आज संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

राउत ने कहा कि अगर अमित शाह जी और सीएम के सामने 50-50 सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय किया गया था, तो उनका बयान गलत नहीं है। चुनाव साथ लड़ेंगे, क्यों नहीं लड़ेंगे।' 

विज्ञापन


बता दें कि हर हाल में अपने दम पर बहुमत पाने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा शिवसेना को सौ से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है। ऐसे में गठबंधन तभी बचेगा, जब शिवसेना झुकते हुए भाजपा की शर्त स्वीकार करेगी। हालांकि इसके आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावी रणक्षेत्र में मुकाबले से पहले मचा टिकट का घमासान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे विभिन्न सियासी दलों में मुकाबले से पहले टिकट के लिए घमासान जारी है। भाजपा, कांग्रेस हो या फिर अन्य सियासी दल सभी को हर सीट पर जिताऊ चेहरे की तलाश है। राजनीतिक पार्टियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि ऐसे प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा जाए, जो जीत का दम रखता हो।

मगर दावेदारों की साइड से देखें तो चुनाव लड़ने के लिए टिकट का हर तलबगार खुद को ‘उन्नीस’ मानने को तैयार नहीं है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, आप, बसपा व अन्य दल प्रत्याशियों की तलाश या फिर उनके नाम फाइनल करने की एक्सरसाइज में जुटे हैं।

चुनावी बिगुल बजते ही संभवत टिकट फाइनल करने की यह कसरत और तेज हो जाएगी। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से ये पार्टियां सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें