फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में 80 पार बुजुर्गों को चुनाव आयोग का तोहफा, डाक मतपत्र से कर सकेंगे वोट 

Fri, 01 Nov 2019 08:22 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड में चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को तोहफा दे दिया है। उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे डाक मतपत्र से घर बैठे मतदान कर सकेंगे। बुजुर्गों के साथ यह सुविधा दिव्यांगों को भी दी गई है।  
विज्ञापन


इस संबंध में हाल ही में चुनाव आयोग ने सिफारिश की थी। इसके बाद कानून मंत्रालय ने 22 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर दी थी। झारखंड में होने वाले चुनावों में पहली बार इस सुविधा को शामिल किया गया है। बता दें कि अभी यह सुविधा सैन्य, अर्ध सैन्य बलों और विदेशों या निर्वाचन ड्यूटी के कर्मचारियों को ही उपलब्ध है।

पांच दिन के भीतर करना होगा आवेदन 

अगर बुजुर्गों या दिव्यांगों को इस सुविधा का प्रयोग करना है तो समय रहते उन्हें आवेदन करना होगा। यह सुविधा पाने के लिए चुनाव अपने निर्वाचन क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें