Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे कभी समझौता नहीं करती। झारखंड की राजधानी रांची के खिजरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा राजनाथ ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार जारी है। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी रांची पहुंचे उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करने के साथ विपक्षी दलों पर 'झूठे वादे' करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
'विपक्षी पार्टियां सत्ता बरकरार रखने के लिए जनता को धोखा देती हैं'
उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी संपत्ति है और भाजपा कभी भी इससे समझौता नहीं करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक लाभ पाने और मतदाताओं को लुभाने के लिए अन्य राजनीतिक दल झूठे वादे करते हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां सत्ता बरकरार रखने के लिए जनता को धोखा देती हैं।