फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला करारा हमला, कहा- झामुमो ने झारखंड के लोगों को दिया धोखा

Wed, 25 Sep 2024 06:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अर्जुन मुंडा ने कहा कि, भाजपा की चल रही परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सभी मोर्चों पर फेल रही सोरेन सरकार की असलियत लोगों के सामने लाना है। राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की बात करती है, लेकिन झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा - फोटो : X/@@MundaArjun
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर काफी सरगर्मी देखने को मिल रही है। मौजूदा सोरेन सरकार के खिलाफ बीजेपी ने राज्य में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता लगातार शामिल हो रहे हैं। बुधवार को यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने दावा किया कि  हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से झारखंड के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने "अक्षम" सरकार को हटाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन


'केंद्र के पैसों का दुरुपयोग कर रही है हेमंत सरकार'
अर्जुन मुंडा ने कहा कि, भाजपा की चल रही परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सभी मोर्चों पर फेल रही सोरेन सरकार की असलियत लोगों के सामने लाना है। राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की बात करती है, लेकिन झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आदिवासियों को होने वाला नुकसान आने वाले दिनों में दिखाई देगा। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि देश के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलें, लेकिन झारखंड को भेजे जा रहे पैसे का राज्य सरकार दुरुपयोग कर रही है। 

'राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं'
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था अपने सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि उन्हें प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। इससे पहले मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुंडा ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर सवाल उठाए थे। मुंडा ने कहा था कि, क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं हैं? क्या वे आसमान से टपके हैं? उन्हें मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया? उन्हें हटाया जाना पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है। 
विज्ञापन


उन्होंने आबकारी विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए हाल ही में हुई शारीरिक परीक्षा के दौरान 17 युवकों की मौत को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की। वहीं चंपई सोरेन ने आरोप लगाया हैं कि झारखंड में बड़ी संख्या में घुसपैठिए घुस आए हैं और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उन्हें बाहर निकालने का साहस है।  उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी। बता दें कि, झारखंड में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें