फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : तलाशी अभियान में नक्सलियों से बरामद हुईं पांच रायफल और 153 कारतूस

Sun, 04 Nov 2018 02:52 AM IST
भाषा, मेदिनीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पलामू जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पलामू जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने आज विशेष तलाशी अभियान के तहत पांच राइफल और 153 कारतूस बरामद किए। ये हथियार एवं कारतूस मनातू थानांतर्गत भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के घुमखांड गांव के समीप पहाड़ी के अड्डे से मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने संवाददाताओं को बताया कि माओवादियों ने इन हथियारों को भविष्य में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से पत्थरों के बीच प्लास्टिक के थैले में तिरपाल से ढककर रखा था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस और पलामू पुलिस ने संयुक्त अभियान में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद आज बरामद किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें