उत्तर प्रदेश के झांसी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को सर्किट हाउस में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्टी नेताओं के विरोध में बोलने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा की महिला नेत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव के साथ मारपीट कर दी।
हंगामा बढ़ते देख पार्टी के बड़े नेताओं को बीच में दखल कर मामले को शांत कराया।
समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक एमएलसी रमेश मिश्रा व एमएलसी बनवारी यादव ने रविवार को सर्किट हाउस में झांसी व बबीना विधानसभा की समीक्षा की। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से सर्किट हाउस में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।