फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में ज्वेलर ने घरेलू नौकरानी से किया दुष्कर्म, महिला पर चोरी का केस कराने के बाद खुला मामला

Wed, 28 Aug 2024 04:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शादीशुदा नौकरानी ने बताया कि वह ज्वेलर के पास फरवरी 2024 से काम कर रही थी। दावा किया कि जब वह अकेली होती थी तो ज्वेलर मौके का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर ज्वेलर ने धमकी दी कि कोई भी उसकी बात पर विश्वास नहीं करेगा, क्योंकि वह सिर्फ एक नौकर थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने एक 55 वर्षीय ज्वेलर पर अपनी घरेलू नौकरानी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब ज्वेलर ने 27 वर्षीय नौकरानी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में नौकरानी ने अपनी आपबीती बताई। कहा कि ज्वेलर ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया है। पूछताछ के दौरान नाटकीय मोड़ सामने आने के बाद पुलिस ने ज्वेलर के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ज्वेलर ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार को पुलिस से संपर्क किया था। इस दौरान उसने दावा किया कि उसकी घरेलू नौकरानी ने 15000 रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान महिला ने शुरू में रुपये चुराने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

हालांकि, पूछताछ के दौरान ही महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि ज्वेलर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि ज्वेलर अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में उसके साथ अपने शयनकक्ष में दुष्कर्म करता था। 
विज्ञापन




पुलिस अधिकारी के अनुसार, शादीशुदा नौकरानी ने बताया कि वह ज्वेलर के पास फरवरी 2024 से काम कर रही थी। दावा किया कि जब वह अकेली होती थी तो ज्वेलर मौके का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर ज्वेलर ने धमकी दी कि कोई भी उसकी बात पर विश्वास नहीं करेगा, क्योंकि वह सिर्फ एक नौकर थी। नौकरी खोने और दूसरी नौकरी न ढूंढ पाने के डर के बावजूद, नौकरानी ने ज्वेलर को यह कहकर डराने की कोशिश की कि वह उसकी पत्नी को बता देगी, लेकिन ज्वेलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और छेड़छाड़ की वारदात को लगातार अंजाम देता रहा। 

जांच अधिकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर ज्वेलर की पत्नी कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान ज्वेलर ने उसे रसोई में पकड़ लिया और बेडरूम में खींचकर ले गया, जहां ज्वेलर ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध के दौरान उसके चोटें आईं और कपड़े भी फट गए। ज्वेलर ने उसे धमकी दी थी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

इसके बाद, 18 जुलाई को पत्नी के घर से चले जाने के बाद ज्वेलर ने कथित तौर पर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। मामले को दबाए रखने के लिए ज्वेलर ने उसे पैसे देने की पेशकश शुरू कर दी, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। बताया कि एक दिन ज्वेलर ने शहर से बाहर से आने के बाद उसके बैग में सोने का लॉकेट भी डाल दिया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। ज्वेलर के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें