दिवालिया मामले का सामना कर रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसके कर्मचारियों के समूह ने लंदन की कंपनी के साथ बोली लगाने की बात कही है। कर्मचारी समूह ने शुक्रवार को बताया कि वह लंदन के आदि समूह के साथ मिलकर बोली लगाएगा।
कर्मचारियों के समूह और आदि ग्रुप ने साझा बयान जारी कर कहा है कि यह भारतीय विमानन उद्योग के इतिहास में एक नए सवेरे की शुरुआत है। यह पहली बार होगा जब किसी विमानन कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी उसका मालिक होगा और उसका परिचालन भी कर रहा होगा। दोनों भागीदार 2,500 से 5,000 करोड़ के बीच में बोली लगा सकते हैं।