एयर होस्टेस के स्मगलर बनने की कहानी का चौंका देने वाला सच पूछताछ में सामने आया। एयर होस्टेस के स्मगलर बनने की कहानी अगस्त 2017 में शुरु होती है जब अमित कुमार जेट एयरवेज की फ्लाइट में हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रहा था और देवांशी कुलश्रेष्ठ इसी फ्लाइट में एयर होस्टेस थी।
अमित उसकी सेवा और व्यवहार से काफी प्रभावित हो गया। जब देवांशी बे एरिया में आराम कर रही थी तब मल्होत्रा उसके पास आया और उसकी तारीफ करते हुए उसका शुक्रिया अदा किया। इस तरह दोनों में बातचीत शुरु हो गई। अमित के व्यवहार से देवांशी भी खुश थी और दोनों के बीच फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गया।
कुछ दिनों बाद अमित ने देवांशी को मिलने के लिए बुलाया और अपने एक सीक्रेट प्लान के बारे में बताया। अधिकारियों का कहना है कि देवांशी जल्द से जल्द पैसे कमाना चाहती थी इस वजह से उसने अमित के प्लान में शामिल होने के लिए सहमति दे दी।
जब अमित ने डॉलर्स को स्मगल करने की बात देवांशी को बताई तो वह बहुत डर गई। हालांकि बाद में अमित ने उसे डॉलर्स स्मगल करने के लिए तैयार कर लिया। अमित ने देवांशी को कई डेमो दिए और यह समझाया कि डॉलर्स को फॉइल में अच्छे तरह से लपेट कर रखेगी तो एक्सरे मशीन भी उनको पकड़ नहीं पाएंगे। शुरूआत में मल्होत्रा ने छोटी पैकेट्स को स्मगल कराना शुरु कराया।