फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज की मुंबई और गुवाहाटी सेवा पांच मई तक स्थगित, यात्री परेशान

Sat, 13 Apr 2019 07:32 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
जेट एयरवेज (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज कंपनी का असर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी दिखाई देने लगा है। जेट एयरवेज कंपनी ने देहरादून एयरपोर्ट पर मुंबई और गुवाहाटी की हवाई सेवा पांच मई तक के लिए स्थगित कर दी है। फ्लाइट स्थगित होने से शनिवार को हवाई यात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। 

विज्ञापन


शनिवार को मुंबई और गुवाहाटी जाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे कई हवाई यात्रियों को वापस लौटने और दूसरे माध्यमों से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौजूदा समय में देहरादून से सिर्फ जेट एयरवेज ही मुंबई के लिए अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य के पर्यटन और तीर्थाटन के लिए आने वाले लोगों को हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने से आगे भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मुंबई के लिए जेट एयरवेज काफी लंबे समय से अपनी हवाई सेवा उपलब्ध कराता आ रहा है। मुंबई जैसे मुख्य शहर से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड घूमने के लिए आते हैं, सेवा स्थगित होने से ऐसे हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि ऐसा ही रहा तो दिल्ली जैसे शहरों की उड़ानों पर भी असर पड़ना स्वाभाविक है। विमानन कपंनी के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली की उड़ानें अभी सामान्य है। 
विज्ञापन


चारधाम आने वाले श्रद्धालु भी होंगे परेशान

मई महीने से चारधाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में मुंबई और गुवाहाटी की हवाई सेवा अचानक स्थगित होने के कारण उन श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है, जिन्होंने हवाई यात्रा से जौलीग्रांट तक पहुंचने की योजना बनाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें