फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइन को लागत दक्षता में मदद कर रहे हैं जेट एयरवेज के पायलट

Sun, 05 Aug 2018 04:52 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
7
विज्ञापन

जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा है कि वह एयरलाइन को परिचालन लागत कम करने में पूरा सहयोग कर रही है। हालांकि, यूनियन के एक सूत्र ने बताया कि पायलटों ने एयरलाइन के वेतन कटौती प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है। 

विज्ञापन

 

एनएजी ने अपने सदस्यों को भेजे पत्र में कहा, ‘हम अपनी कंपनी का सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हम प्रबंधन से मिलेंगे। इसके पीछे मकसद लागत दक्षता के लिए समाधान ढूंढना और अपनी सेवाओं का मापदंड ऊंचा करना है।’

बढ़ती ईंधन लागत और घटते किरायों के बीच एयरलाइन वित्तीय संकट का सामना कर रही है। सूत्रों ने बताया कि लागत कटौती प्रयासों के तहत पूर्ण सेवा विमानन कंपनी ने पायलटों सहित अपने सभी कर्मचारियों से वेतन में भारी कटौती पर सहमत होने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें