जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक बच्चे ने जन्म लिया है। ये प्लाइट सऊदी अरब से केरल जा रही थी, पर बच्चे के जन्म की वजह से मुंबई में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। जेय एयरवेज ने जानकारी दी है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। साथ ही जेट एयरवेज ने इन नन्हें मेहमान के लिए जीवन भर फ्री एयर टिकट की भी घोषणा की।
जेट एयरवेज ने बच्चे के जन्म पर घोषणा की है कि वो बच्चे की पूरी जिंदगी जेट एयरवेज के माध्यम से उड़ान भरने का खर्च उठाएगी। इसके लिए नन्हे मेहमान को फ्री लाइफटाइम पास जारी किया जाएगा।
Pleased to offer newly-born a free lifetime pass for all his travel on Jet Airways: Jet Airways on birth of a baby boy on board its flight
— ANI (@ANI_news) June 18, 2017
जेट एयरवेज की प्रवक्ता ने बताया कि बच्चे का जन्म जमीन से 35000 फिट की ऊंचाई पर हुआ। प्लेन को इमरजेंसी में मुंबई में लैंड कराया गया, जहां से उन्हें होली स्पिरिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
Guest delivered a baby boy at 35000 ft. Upon landing, both mother & baby were rushed to Holy Spirit Hospital,Mumbai & are stable:Jet Airways
— ANI (@ANI_news) June 18, 2017
जेट एयरवेज की ये फ्लाइट सऊदी अरब के दम्माम से केरल की कोच्चि जा रही थी। पर बच्चे के जन्म की वजह से प्लेन को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
Jet Airways flight from Dammam (Saudi Arabia) to Kochi diverted to Mumbai after a woman gives birth to baby onboard
— ANI (@ANI_news) June 18, 2017
जेट एयरवेज की फ्लाइट में इतनी उंचाई पर भारत में किसी के जन्म की ये पहली बड़ी घटना है। इससे पहले फ्लाइट में इतनी ऊंचाईं पर किसी महिला ने बच्चे के जन्म नहीं दिया था।