फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज का प्लेन एयरपोर्ट पर 360 डिग्री तक घूमा, 15 यात्री घायल

Tue, 27 Dec 2016 07:25 PM IST
एजेंसी/ पणजी
विज्ञापन
प्लेन
विज्ञापन
गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर मंगलवार को तड़के मुंबई जाने वाला जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरने से पहले अचानक रनवे पर झटके से मुड़ गया। विमान में चालक दल के सात सदस्यों समेत 161 लोग सवार थे। इसमें से 15 यात्रियों को विमान से बाहर निकालते समय चोटें आई हैं।
विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में सवार यात्रियों को निकालने में उसकी ओर से की गई त्वरित कार्रवाई ने इस घटना को ‘तबाही’ का रूप लेने से रोक दिया। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। फ्लाइट 9 डब्ल्यू 2374 दुबई से यहां पहुंची और उसे मुंबई के लिए रवाना होना था। 
विज्ञापन

'यात्रियों को निकालते समय विमान आगे की तरफ झुक गया'

प्लेन एक्सीडेंट
जिस समय यह घटना हुई, तब विमान उड़ान भरने ही वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों को बाहर निकालते समय विमान आगे की तरफ झुक गया जिससे यात्री दहशत में आ गए। नौसेना सूत्रों ने बताया कि इस प्रक्रिया में 15 लोगों को मामूली चोटें आईं और फ्रेक्चर हुआ है।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें