गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर मंगलवार को तड़के मुंबई जाने वाला जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरने से पहले अचानक रनवे पर झटके से मुड़ गया। विमान में चालक दल के सात सदस्यों समेत 161 लोग सवार थे। इसमें से 15 यात्रियों को विमान से बाहर निकालते समय चोटें आई हैं।
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में सवार यात्रियों को निकालने में उसकी ओर से की गई त्वरित कार्रवाई ने इस घटना को ‘तबाही’ का रूप लेने से रोक दिया। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। फ्लाइट 9 डब्ल्यू 2374 दुबई से यहां पहुंची और उसे मुंबई के लिए रवाना होना था।