फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मनु शर्मा की रिहाई से अब कोई आपत्ति नहीं है, जेसिका लाल की बहन ने जानिए क्यों कहा

Mon, 23 Apr 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे सिद्धार्थ वशिष्ठ जिसे मनु शर्मा के नाम से भी जाना जाता है की रिहाई पर जेसिका की बहन का कहना है कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मनु के बारे में जेसिका की बहन सब्रिना लाल कहती हैं कि उसने जेल में रहते हुए चैरिटी से संबंधित बहुत से काम किए हैं। उसने जेल में रह रहे अन्य कैदियों की भी मदद की। इसे एक सुधार के तौर पर देखा जा सकता है। यह बातें सब्रिना ने जेल नंबर 2 के वेलफेयर ऑफिसर को लिखे लेटर में कहीं। 

विज्ञापन


सब्रिना ने कहा कि वह इस सब को भूल कर अब आगे बढ़ना चाहती हैं। वह मनु को माफ कर चुकी हैं क्योंकि उसके किए की सजा उसे मिली। अब उसकी रिहाई पर वह कोई आपत्ति नहीं जताना चाहतीं। वह अब और ज्यादा गुस्सा या नफरत के साथ नहीं जी सकतीं। उन्होंने कहा कि अब इस परिस्थिति पर ज्यादा उत्कंठित होने की कोई जरूरत नहीं है।

यह लेटर सब्रिना ने उस लेटर के जवाब में दिया है जिसमें जेल ऑफिसर ने आईपीसी की धारा 302, एफआईआर नंबर 287/1999 के तहत आरोपी बनाए गए सिद्धार्थ (मनु) की क्षतिपूर्ति और रिहाई के बारे में कहा था।   
विज्ञापन


पीड़ित कल्याण निधि से वित्तिय सहायता पर उनका कहना है कि उन्हें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है और जिन्हें इस सहायता की सबसे ज्यादा जरूरत है उन्हें ही दी जाए। 

गौरतलब है कि 29 अप्रैल 1999 को सिद्धार्थ (मनु) ने मॉडल जेसिका लाल की दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में रात 2 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली सीधे जाकर जेसिका के सिर में लगी थी। जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे को सुप्रीम कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें