फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर को लेकर कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान, कहा- श्राद्ध कराओ

Tue, 30 Oct 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पैनिक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। अमेरिका के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने के बाद वह इन दिनों सारा समय अपने परिवार वालों के साथ बिता रहे हैं। उनकी खराब तबियत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इन्हीं अटकलों के बीच गोवा में कांग्रेस नेता जितेंद्र देशप्रभु ने उनकी अनुपस्थिति पर शर्मनाक बयान दिया है।  
विज्ञापन


 अपने बयान में देशप्रभु ने कहा 'गोवा के  मुख्यमंत्री न तो निजी रूप से और न सार्वजनिक रूप से ही कहीं दिखाई दे  रहे हैं।  इससे हमारे मन में गंभीर संदेह पैदा होता है। 'देशप्रभु ने कहा 'क्या मुख्यमंत्री हैं भी, अगर नहीं हैं, तो उनका उठाला और श्राद्ध कराया जाना चाहिए। '

सीएम को लेकर दिए गए इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा है कि  यह कांग्रेस के हताशा का परिणाम है। साथ ही यह भी कहा कि राजनीतिक का स्तर कितना गिर गया है।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम की अनुपस्थिति में उनके ईद-गिर्द रहने वाले अधिकारी अवैध तरीके से निर्णय ले रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर 14 अक्तूबर के बाद से कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।  उनकी अनुपस्थिति से यह लग रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।

बता दें कि दिल्ली के एम्स से इलाज कराने के बाद  14 अक्तूबर को लौटने के बाद से वह एक बार भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। शायद वह बेडरेस्ट पर हैं। बता दें कि गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने 27 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि परिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें