परीक्षा केंद्र में यदि किसी छात्र में सर्दी, जुकाम, बुखार या अन्य लक्षण मिलते हैं, तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की सुविधा देनी होगी। उस छात्र की कोविड-19 जांच करवायी जाएगी। उसकी परीक्षा नई डेटशीट के आधार पर बाद में ली जाएगी।
एसी 24 से 30 डिग्री पर चलेगा
परीक्षा केंद्र पर हर कमरे में ताजी हवा के लिए खिड़की खुली रहनी चाहिए। यदि एसी है तो सभी कमरे का का तापमान 24 से 30 डिग्री होगा। इसके अलावा नमी 40 से 70 फीसदी तक हो सकती है।
आंसर शीट 72 घंटे तक नहीं खुलेगी
परीक्षा समाप्त होने के बाद आंसर शीट को पैक करके सैनिटाइज किया जाएगा। उसे 72 घंटे तक नहीं खोली जाएगी। इस दौरान उन पैकेट को हाथ नहीं लगाया जाएगा। वहीं, प्रश्न पत्र बांटने से पहले परीक्षक को अपने हाथ धोकर सैनिटाइज करने होंगे। दस्ताने और मास्क पहनने के बाद ही वे प्रश्नपत्र बांट सकते हैं।