फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2021: छात्रों की मांग पर कारगिल बना नया परीक्षा केंद्र 

Sat, 06 Mar 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में दाखिले की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा जेईई मेन, 2021 के मार्च सत्र में छात्रों को कारगिल (लद्दाख) के साथ-साथ मलयेशिया की राजधानी क्वालालंपुर और नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में भी परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


एनटीए ने नाइजीरिया व मलयेशिया में भी परीक्षा केंद्र बनाया
छात्रों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने भारत में एक और विदेशों में दो परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इच्छुक छात्र छह मार्च तक शहर का नाम, सत्र, श्रेणी और विषय में बदलाव कर सकते हैं।

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पाराशर के मुताबिक, जेईई मेन 2021 के फरवरी सत्र की परीक्षा में यह तीन शहरों में परीक्षा केंद्र नहीं थे। हालांकि छात्रों की मांग  पर मार्च, अप्रैल और मई सत्र की परीक्षा में इन शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


जो छात्र इन शहरों के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देना चाहता है, उसे ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करके मनपसंद परीक्षा केंद्र का विकल्प भरना होगा। एनटीए वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो दोबारा खोल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें