फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन का रिजल्ट आज, स्कोर के साथ रैंक भी होगी जारी

Thu, 27 Apr 2017 06:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार (27 अप्रैल) को आएगा। जेईई मेन परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था सीबीएसई पहली बार जेईई मेन रिजल्ट में ही स्कोर व रैंक भी जारी करने जा रही है। छात्र जेईई की वेबसाइट  jeemain.nic.in  पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में करीब दस लाख छात्र शामिल हुए थे।      
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से पहली बार जेईई मेन में बारहवीं कक्षा के मार्क्स न जुड़ने के चलते ही रिजल्ट के साथ ही रैंक व स्कोर जारी किया जा रहा है। हालांकि देशभर के इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और कॉलेज बीटेक प्रोग्राम में आवेदन विंडो बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद ओपन करेंगे।

क्योंकि बीटेक दाखिले के लिए जेईई मेन के रैंक या स्कोर के साथ छात्र के बारहवीं कक्षा में मिले मार्क्स देखे जाएंगे कि क्या वह इंजीनियरिंग दाखिले के लिए तय एलिजिबिलिटी क्राइटिरिया पूरा करता है या नहीं।
विज्ञापन


इसी के साथ जेईई मेन 2017 के पेपर 1 में पॉजिटिव मार्क्स पाने वाले टॉप 2.20 लाख छात्र देशभर के आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए आवेदन भरेंगे।

जेईई एडवांस में आवदेन के लिए 28 अप्रैल को सुबह दस बजे से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो जाएगी, जो दो मई शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। हालांकि लेट फीस के साथ छात्र चार मई को शाम पांच बजे तक भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि पेन पेपर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम दो अप्रैल और कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को आयोजित हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें