फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE में सुपर रहा बिहार, आनंद के सभी बच्चे सफल

Sun, 11 Jun 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) एडवांस में बिहार का रिजल्ट एक बार फिर सुपर रहा है। आनंद के सुपर-30 के सभी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।  वहीं पूर्व डीजीपी अभयानंद के सुपर 30 के शशि कुमार ने 258वां रैक हासिल किया है और वे बिहार टॉपर बने हैं। इसी संस्थान में पढऩे वाले केशव राज 487वें रैंक के साथ बिहार के सेकेंड टॉपर बने हैं।
विज्ञापन


अभयानंद के सुपर 30 के ही श्रेयस राज को 562वां रैंक मिला है। सभी 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं। रिजल्ट के बाद गणितज्ञ आनंद ने कहा है कि यह बच्चों की निरंतर मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है।

मेरे सभी 30 बच्चों ने सफलता के झंडे गाड़कर यह सिद्ध कर दिया है कि चाहे बेरोजगार पिता का बेटा केवलिन हो या सड़क किनारे अंडे बेचने वाले का बेटा अरबाज आलम हो, खेतों में मजदूरी करने वाले का बेटा अर्जुन हो या फिर भूमिहीन किसान का बेटा अभिषेक। इन सभी 30 बच्चों ने घनघोर आर्थिक पिछड़ेपन के बावजूद सपने देखे और अपनी मेहनत से उसे साकार किया।
विज्ञापन


इनकी सफलता की रौशनी ने पूरे समाज को रौशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब सुपर 30 के आकार को और व्यापक किया जाए। आनंद ने कहा कि वो बहुत ही जल्द सुपर 30 का दायरा बड़ा करने जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में वो गरीब छात्रों के लिए चयन परीक्षा आयोजित करेंगे। 30 से अधिक बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना अब आनंद का नया लक्ष्य होगा। All 30 students studying under Super-30 program qualify in IIT-JEE; program trains students from economically backward sections for IIT-JEE pic.twitter.com/1PQzYq0eSM — ANI (@ANI_news) June 11, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें