फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs JDU: जदयू को एक और झटका, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की JDU इकाई भाजपा में शामिल

Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP - फोटो : ANI
विज्ञापन

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की JDU इकाई आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। हाल ही में जदयू की दमन और दीव इकाई का भाजपा में विलय होने का एलान किया गया था। इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जदयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसमें दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई शामिल थीं।

विज्ञापन


मणिपुर-अरुणाचल में भी लगा था झटका
इससे पहले दो सितंबर को मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा था कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं। कुछ दिनों पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 

कल पीएम से मिलेंगे गोवा के सीएम
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और 8 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ डाबोलिम से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 8 पूर्व विधायक और मैं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें