जदयू के महागठबंधन से अलग होते ही बागी रुख अख्तियार करने वाले वरिष्ठ नेता शरद यादव के खिलाफ अब पार्टी ने खुल का मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सांसद आरसीपी सिंह की अगुवाई में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात कर शरद की राज्यसभा की सदस्यता खत्म करने की मांग की।
JDU's RCP Singh and SK Jha meet Vice President Venkaiah Naidu, submit memorandum requesting to cancel Sharad Yadav's Rajya Sabha membership
— ANI (@ANI) September 5, 2017
प्रतिनिधिमंडल ने शरद पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इस संदर्भ में नायडू को ज्ञापन भी सौंपा। गौरतलब है कि जदयू के महागठबंधन से नाता तोड़ने का शरद लगातार विरोध कर रहे हैं।
इस क्रम में उन्होंने बीते दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से बुलाई गई विपक्ष की रैली में भी शिरकत की थी। इस दौरान शरद ने जदयू नेतृत्व पर महागठबंधन से अलग होने के फैसले पर अंगुली उठाई थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में जनादेश महागठबंधन को मिला था।