फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखने लगा महागठबंधन पर महासंकट, JDU के अल्टीमेटम के बाद राहुल ने की नीतीश से बात

Tue, 11 Jul 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जनता दल (यू) ने मंगलवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर अपनी राय साफ कर दी है। जदयू ने तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए राजद को चार दिन का समय दिया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिना किसी का नाम कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करना जानते हैं लेकिन जिनको आरोपी बनाया गया है, उम्मीद करते हैं कि वे तथ्यों के साथ जनता के समक्ष अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
विज्ञापन


जेडीयू के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति फिर तेज हो गई है। लालू यादव पूरे दिन रांची में रहे, देर शाम पटना पहुंचे। लालू के पटना पहुंचते ही आरेजेडी कार्यकर्ताओं और विधायकों का लालू के आवास पर जमावड़ा लग गया। वहीं आरजेडी ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देर शाम नीतीश कुमार से फोन पर बात की। हालांकि, बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने अपना स्टैंड राहुल को बता दिया है। बातचीत में राहुल भी नीतीश के बातों से सहमत नजर आए।
विज्ञापन


तेजस्वी से इस्तीफा मांगने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि हमने सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख दी है। वहीं जदयू नेता रमई राम ने कहा कि किसी भी फैसले के लिए बैठक में नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है। चार दिन बाद जारी गतिरोध को लेकर सबकुछ साफ हो जाएगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में पार्टी के करीब 27 नेताओं ने अपने विचार रखे। जय कुमार सिंह ने सबसे पहले अपनी बात रखी, जबकि सबसे अंत में नीतीश ने बैठक को संबोधित किया। दो नेताओं को छोड़कर सभी ने सिद्धांतों से समझौता न करने की सलाह दी, जबकि दो नेताओं ने गठबंधन कायम रखने पर जोर दिया।

 
विज्ञापन

नीतीश ने लालू पर कसा तंज

बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश ने लालू पर कसा तंज
 बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार काफी कठोर दिखे। उन्होंने लालू पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं किसी से उम्र में छोटा हो सकता हूं, मेरा राजनीतिक जीवन उनसे छोटा हो सकता है, लेकिन मैं राजनीतिक रूप से नादान नहीं हूं।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने साफ शब्दों में कहा कि ताजा राजनीतिक हालात पर जो बातें राजद की ओर से कही जा रही हैं वो ठीक नहीं हैं। आरोपों की बाबत तथ्य के साथ जवाब नहीं आ रहा है। जो जवाब आ रहे हैं उससे केवल राजद के कार्यकर्ता खुश हो सकते हैं, आम जनता संतुष्ट नहीं हो पा रही है।

भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं : नीतीश
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों के लिए कई बार कुर्बानियां दी हैं और आगे भी दे सकता हूं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने कहा कि भ्रष्टाचार से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। हमारी राजनीति जो थी वही है और आगे भी वही रहेगी।

रेल मंत्री से लेकर भाजपा से गठबंधन तोड़ने तक की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि पद उनके लिए कभी अहम नहीं रहा। बिहार में महागठबंधन मजबूत है, लेकिन भविष्य का कौन जानता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें