फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू नेता ने अनुच्छेद 370 हटाने का किया समर्थन, कहा- देश का विकास एकमात्र लक्ष्य

Thu, 08 Aug 2019 05:15 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जदयू नेता आरसीपी सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता आरसीपी सिंह ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'लक्ष्य देश के विकास का होना चाहिए और सभी को इसे लेकर कार्य करना चाहिए। जब एक विवादास्पद मुद्दा होता है तब आप इस पर अपना पक्ष रख सकते हैं लेकिन एक बार जब यह कानून बन जाता है, सभी को इसे स्वीकार करना ताहिए और आगे बढ़ना चाहिए।'

विज्ञापन



बता दें कि पहले जदयू का रुख इस मुद्दे पर भाजपा से अलग था। लोसभा में भी जदयू ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल का विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य के पुनर्गठन से संबंधित इस बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन ने कहा था कि अनुच्छेद 370 पर हम आपके (भाजपा के) कदम का समर्थन नहीं कर सकते, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हम आपके साथ हैं। 

गौरतलब है कि मंगलवार को संसद ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित क्षेत्र बनाने वाला विधेयक भी पारित हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें