फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू नेता केसी त्यागी बने चौधरी चरण सिंह विचार मंच के अध्यक्ष

Tue, 20 Oct 2020 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विचार मंच की बैठक के दौरान केसी त्यागी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अपनी तेज लेखनी से किसानों की आवाज उठाने के लिए प्रसिद्ध केसी त्यागी चौधरी चरण सिंह विचार मंच के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे मंच के माध्यम से चौधरी चरण सिंह के विचारों को देशभर में प्रसारित करेंगे। उन्हें अध्यक्ष चुने जाने का निर्णय विचार मंच की गाजियाबाद में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। उन्हें मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति जेएस राणा ने रखा जिसका मंच के अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया। 

विज्ञापन


विचार मंच को सम्बोधित करते हुए जेएस राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह अपने किसान हित वाली सोच के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। बल्कि आज किसानों के कठिन हालत को देखते हुए वे पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज उनके विचारों को देश में प्रचारित करने की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसके लिए केसी त्यागी बेहद उपयुक्त व्यक्ति हैं, जो किसानों के हित की आवाज बुलंद करते रहते हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें