फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के पहुंचने से पहले इसलिए राजघाट से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार

Mon, 09 Apr 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास वाले स्थल पर पहुंचने से पहले ही पार्टी विवादों में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल के राजघाट पहुंचने से पहले ही कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार वहां से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन जैसे ही टाइटलर राजघाट पहुंचे तो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उनके कान में कुछ कहा जिसके बाद वो वहां से वापस लौट आए। दरअसल, 1984  दंगों मामले में दोनों आरोपी हैं।

इसीलिए पार्टी इस मामले पर किसी भी तरह का विवाद पैदा करना नहीं चाहती है। हालांकि, इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर टाइटलर ने कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे बल्कि यहीं जनता के बीच जाकर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी सरकार पर दलितों पर अत्याचारों करने का आरोप लगाकर विरोध और भूख हड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले बताया गया कि राहुल गांधी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे फिर बताया गया कि केवल 2 घंटों के लिए ही राहुल गांधी अनशन पर होंगे।  राहुल गांधी तय किए हुए समय के 1 घंटे बाद उपवास स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें