तेलंगाना के मुलुगु में जेसीबी ड्राइवर द्वारा जेसीबी से व्यक्ति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने जेसीबी का अगला हिस्सा जिससे मिट्टी उठाई जाती है से व्यक्ति को जोर से टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति दूर जा गिरा।
मंगापेटा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर का कहना है वह आदमी नशे में था और उसने ड्राइवर से बहस करनी शुरू कर दी, जिसके बाद ड्राइवर ने उसे मारा। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।