फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता का दाहिना हाथ जला, हलफनामे पर लगाया बाएं हाथ का अंगूठा

Sat, 29 Oct 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयललिता
विज्ञापन
37 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता का दाहिना हाथ इलाज के चलते जल गया है। हॉस्पिटल अथॉरिटी ने इस बात की जानकारी दी है। हाथ जलने की वजह से जयललिता अपने चुनावी हलफनामों पर हस्ताक्षर करने के बजाय बाएं हाथ का अंगूठा लगाना पड़ा।  
विज्ञापन


जयललिता ने शुक्रवार को विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए हलफनामे पर अंगूठा लगाया। 19 नवंबर को तिरुपरंगुन्द्रम सीट पर वोट पड़ने हैं। यहां एआईएडीएमके की तरफ से एके बोस प्रत्याशी हैं। इसके लिए बोस, हलफनामे पर जयललिता के साइन लेने गए थे जिसपर उन्होंने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया।

पार्टी के तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्स में 5 जगह जयललिता ने अंगूठा लगाया है। उनके अंगूठे के निशान की मद्रास मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉ. पी. बालाजी ने पुष्टि भी की है। पिछले हफ्ते डॉक्टरों ने जयललिता का हेल्थ अपडेट दिया था। इसमें बताया गया था कि वे बात कर रही हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें