फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजद पर लगाया परियोजनाओं को रोकने का आरोप

Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयंत सिन्हा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बीजू जनता दल (बीजद) पर बड़ा आरोप लगाया है। जयंत सिन्हा ने रविवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद पर राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया है। जयंत ने कहा कि विकास की गति को दोहरी क्षमता के साथ तेज किये जाने के लिए केन्द्र तथा राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट किया जाना चाहिए।    सिन्हा ने यहां पत्रकारों से कहा, हमें कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए ओडिशा सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


तीव्र उन्नति के लिए केंद्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाया जाना चाहिए। बता दें कि ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक ही साथ होने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें